ऋषिकेश- अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने निर्मल बाग में जरूरतमंदों को बांटा राशन

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – निर्मल बाग विस्थापित क्षेत्र में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य जयेन्द्र रमोला व नगर उद्योग व्यापार महासंघ के महामंत्री अखिलेश मित्तल ने ज़रूरत मंद परिवारों को राशन किट बांटी।
इस मौके पर जयेन्द्र रमोला ने कहा कि कोरोना महामारी के चलते सबसे प्रभावित निर्मल बाग विस्थापित क्षेत्र है। बताया कि इस क्षेत्र में ना तो ग्रामसभाओं का गठन है एवं ना ही यहां चुने जनप्रतिनिधियों ने आकर कोई खोज खबर ली है। व्यापार महासंघ के महामंत्री अखिलेश मित्तल ने बताया कि महासंघ व्यापारियों की समस्याओं के साथ साथ आम ज़रूरतमंद नागरिक को भी मदद पहुँचाने का कार्य
कर रहा है। निर्मल बाग विस्थापित क्षेत्र में कई परिवारों की लॉक डाउन के चलते अच्छी स्थिति नहीं है। इसके तहत यहां कुछ परिवारों को राशन किट दी गई है। इस अवसर पर धर्मेन्द्र गुलियाल, मनीष मैठाणी, प्रेमलाल मैठाणी, यशपाल बुटोला, सोहन लाल जोशी, करण पडियार, राजेश नेगी, उपेन्द्र माली, रामपाल पडियार, मदन लाल, विशन रावत, हिमांशु जाटव आदि मौजूद थे।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News