ऋषिकेश- उत्तराखंड मे आज करोना के 4785 मरीज मिले, 7017 मरीज स्वस्थ हुए, 79 की मौत हुई
त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – उत्तराखंड में दूसरी लहर में कोरोना बहुत जोरो से अपना पैर फैला रहा है। नित नए मामले सामने आ रहे है। जिसके कारण हालात बिगड़ते जा रहे है। उत्तराखण्ड में मंगलवार को 4785 मामले आए हैं जबकि कोविड-19 से 79 मौतें हुई है। राज्य में एक्टिव केसो की संख्या 76232 हो गई है। जबकि 7019 मरीजों ने कोरोना से अपनी जंग जीत ली है वही अभी 17125 लोगों की जांच रिपोर्ट आना बाकी है। पिछले 24 घंटे में अल्मोड़ा में 320 , बागेश्वर में 161 , चमोली में 195 , चंपावत में 124 , देहरादून में 1226 , हरिद्वार में 555 , नैनीताल में 442 , पौड़ी गढ़वाल में 509 ,पिथौरागढ़ में 118 ,रुद्रप्रयाग में 241 , टिहरी गढ़वाल में 348 , उधम सिंह नगर में 372 और उत्तरकाशी में 174 नए मामले सामने आए हैं।

