ऋषिकेश- भारतीय महिला क्रिकेट टीम से इंग्लैंड में जौहर दिखाएगी दून की क्रिकेटर स्नेह राणा

त्रिवेणी न्यूज़ 24
देहरादून। दून की महिला क्रिकेटर स्नेह राणा को अगले माह होने वाले इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय महिला टीम में चयन किया गया है। ऑलराउंडर स्नेह राणा के प्रदर्शन को देखते हुए टेस्ट व वनडे तथा टी—2० मैच तीनो ंफार्मेट में जगह बनाने में कामयाब रही। वहीं भारतीय महिला क्रिकेट टीम में एकता बिष्ट का चयन भी हुआ है। एकता अपना दूसरा टेस्ट मैच खेलेंगी, वहीं स्नेह का यह पहला टेस्ट मैच होगा।
इंग्लैंड में होने वाले मैचों में स्नेह राणा अपनी बल्लेबाजी और गेंदबाजी का जौहर दिखाएंगी। टीम में चयनित होने पर लिटिल मास्टर क्रिकेट क्लब ने खुशी प्रकट करते हुए उन्हें बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी। आगामी 16 जून से 15 जुलाई के बीच इंगलैंड में टेस्ट, वनडे और टी—2० के मुकाबले खेले जाएंगे। बीसीसीआई ने इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय महिला टीम का चयन कर लिया गया है। वनडे और टेस्ट के लिए एक ही टीम है,जबकि टी—2० सीरीज के लिए अलग टीम है। टीम में दून की स्नेह राणा को टेस्ट, वनडे और टी—2० मैचों में चयन किया गया है। इंग्लैंड और भारत की टीम 16 से 19 जून को ब्रिस्टल काउंटी ग्राउंड में एक टेस्ट मैच खेलेगी। इसके बाद 27 जून से वनडे खेले जाएंगे। इसके बाद नौ जुलाई से टी—2० मैचों की सीरीज खेली जाएगी। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में स्नेह को एक बार फिर जगह मिलने पर दून में लिटिल मास्टर क्लब के खिलाडिय़ों और प्रशिक्षकों में खुशी का माहौल है।

स्नेह राणा ने नौ वर्ष की उम्र में लिटिल मास्टर क्रिकेट क्लब से क्रिकेट खेलना शुरु किया था। क्लब के कोच नरेंद्र शाह और किरण शाह ने उनकी प्रतिभा को तराशा गया। टीम में चयन होने पर कोच नरेंद्र शाह व किरन शाह ने कहा कि स्नेह राणा का इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टीम में चयन होने पर बहुत खुशी हो रही है। हम स्नेह के उजजवल भविष्य की कामना करते हैं।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News