ऋषिकेश- कांग्रेस प्रदेश महासचिव राजपाल खरोला ने राजकीय चिकित्सालय मे बांटा पानी और जूस

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – कांग्रेस प्रदेश महासचिव राजपाल खरोला ने शनिवार को राजकीय चिकित्सालय में जूस व पानी की बोतलें बांटने का कार्य किया है। उन्होंने बताया की समाज के सबसे कमजोर वर्ग को अगर कहीं इलाज मिलता है तो वह सरकारी अस्पताल में मिलता है। यह भी सत्य है की सरकारी अस्पतालों में सुविधाओं का हमेशा अभाव रहता है यही हालात ऋषिकेश के सरकारी अस्पताल के भी हैं। डॉक्टर रात दिन सेवाएं दे रहे हैं लेकिन मशीनों व सुविधाओं का अभाव है। लिहाजा समाज के सबसे गरीब कमजोर और लाचार वर्ग को कुछ जूस और पानी की बोतलें देने का कार्य किया गया है।

खरोला ने बताया की वह चाह रहे थे कि स्वयं मरीजों के पास जाकर उनका हालचाल जानू लेकिन सरकार द्वारा निर्धारित गाइडलाइन के अनुसार उन्हें मरीजों के पास जाने की अनुमति नहीं मिली। लिहाजा सीएमएस के चार्ज पर उपस्थित डॉक्टर एमपी सिंह व उनके सहयोगियों को यह सामग्री देकर एक आम आदमी की तरह अपना कर्तव्य पूरा किया। खरोला ने क्षेत्रीय विधायक और सांसद पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें ऋषिकेश सरकारी अस्पताल की अब याद आ रही है जब सैकड़ों लोग मौत के मुंह में समा चुके हैं। और ना जाने कितने लोग इन सुविधाओं के अभाव में बहुत अधिक पैसा खर्च करने के लिए मजबूर हो चुके हैं। अगर क्षेत्रीय विधायक और सांसद को ऋषिकेश राजकीय चिकित्सालय की याद पहले आ जाती तो अब तक सैकड़ों लोगों को वह तमाम सुविधाएं मिल पाती जो उन्हें अभी तक नहीं मिल पा रही है। मैं ईश्वर से यह भी प्रार्थना करता हूं के जल्द से जल्द हमें इस कोरोना नामक बीमारी से निजात मिल सके।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News