ऋषिकेश- मिशन हौसला के अंतर्गत 75 वर्षीय करोना पीड़ित महिला की मृत्यु होने पर पुलिस ने पुत्र धर्म निभाकर किया अंतिम संस्कार
त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – पुलिस प्रशासन की ओर से “मिशन हौसला” के अंतर्गत अकेले निवासरत बुजुर्ग एवं पिडित व्यक्तियों की सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर 9897244109 जारी किया है।
हेल्पलाइन नंबर पर कल सायं मोहन सिंह निवासी प्रेम विहार कॉलोनी श्यामपुर ऋषिकेश के द्वारा सूचना दी गई कि
मेरी पत्नी बबीता रावत पिछले कुछ समय से करोना पॉजिटिव चल रही थी। जिनकी तबीयत अधिक खराब होने के कारण उनका स्वर्गवास हो गया है। अकेला बुजुर्ग एवं आर्थिक स्थिति सही ना होने के कारण मैं उसका अंतिम संस्कार करने में असमर्थ हूं।

सूचना पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली द्वारा चौकी प्रभारी श्यामपुर को तत्काल निजी खर्चे से संपूर्ण व्यवस्था कर उपरोक्त महिला का सम्मान सहित अंतिम संस्कार करने हेतु बताया गया। चौकी प्रभारी श्यामपुर के द्वारा मय कर्मचारियों की सहायता से स्वयं पीपीई किट पहनकर पुत्र धर्म निभाते हुए सम्मान सहित महिला का अंतिम संस्कार कराया गया। पुलिस द्वारा पुत्र धर्म निभाते हुए सम्मान सहित अंतिम संस्कार किए जाने पर बुजुर्ग के आस-पड़ोस के लोगों ने सराहना की है।
