ऋषिकेश-उत्तराखंड मे आज कोरोना के 7749 नये मरीज मिले,7005 मरीज स्वस्थ हुए,109 की मौत

त्रिवेणी न्यूज़ 24
देहरादून । उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रही हैं। बुधवार को भी प्रदेश में 7749 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 109 संक्रमितों की मौत हुई है। 7005 लोगों ने आज इस महामारी को मात दी है। प्रदेश में अब मरीजों की संख्या बढ़कर 264683 हो गई है। हालांकि, इनमें से 178459 अब तक स्वस्थ हो चुके हैं। वर्तमान में 77082 केस एक्टिव हैं, जबकि 4123 की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार अब तक प्रदेश में कुल दो लाख 56 हजार 934 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें एक लाख 71 हजार 454 स्वस्थ हो गए हैं। फिलवक्त राज्य में 76500 सक्रिय मामले हैं। बुधवार को जनपद देहरादून में 2352 , हरिद्वार में 913 , उधम सिंह नगर में 924, नैनीताल में 886, पौड़ी में 427, अल्मोड़ा में 305, चमोली में 203 ,चंपावत में 200, पिथौरागढ़ में 123, रुद्रप्रयाग में 232 ,टिहरी में 385, तथा उत्तरकाशी में 592 संक्रमण के नए मामले पाए गए हैं |

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News