ऋषिकेश- श्रीनगर से ऋषिकेश आ रहे मैक्स वाहन के ऊपर गिरा बोल्डर चालक सहित दो घायल

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – श्रीनगर से ऋषिकेश आ रहे एक मैक्स के ऊपर कौड़ियाला के पास अचानक बोल्डर गिर गया। घटना में वाहन चालक सहित दो युवक घायल हो गए। जिन्हें इमरजेंसी सेवा 108 के माध्यम से राजकीय चिकित्सालय ऋषिकेश लाया गया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दोपहर श्रीनगर से एक मैक्स वाहन ऋषिकेश के लिए चली थी। करीब 4 बजे नवगढ़ कौड़ियाला के पास मैक्स के ऊपर भारी भरकम बोल्डर गिर गया। घटना में वाहन चला रहे चालक सहित दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची स्थानीय लोगों की मदद से बोल्डर को वाहन से हटाया गया जिसके बाद युवकों को वाहन से बाहर निकाला गया। मौके पर 108 एंबुलेंस को बुला कर घायलों को राजकीय चिकित्सालय ऋषिकेश भेजा गया है। व्यासी चौकी प्रभारी रविंद्र जोशी ने बताया कि घायलों की पहचान पूरन सिंह देवलदार कुंजापुरी जनपद टिहरी गढ़वाल और मनोज शर्मा निवासी कनखल हरिद्वार के रूप में हुई है। बताया अचानक बारिश होने की वजह से संभवता बोल्डर वाहन के ऊपर गिरा है।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News