ऋषिकेश-उत्तराखंड मे आज करोना के 5541 नये मरीज मिले,4887 स्वस्थ हुए,168 की मौत हुई
त्रिवेणी न्यूज़ 24
देहरादून। उत्तराखंड में कोराना संक्रमण के सोमवार को 5541 नए मामले सामने आए। जबकि संक्रमित लोगों में 168 लोगों की मौत हो गयी। हालांकि 4887 कोरोना संक्रमित अस्पतालों में ठीक हुए है। इसके साथ ही राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों का कुल आंकड़ा दो लाख 49 हजार 814 तक पहुंच गया है। इनमें एक लाख 66 हजार 521 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। कोरोना के एक्टिव मामले बढक़र 74480 तक पहुंच गए हैं। सोमवार को 168 लोगों की मौत हो गयी है। कुल 3896 लोगों की अब तक कोरोना से मौत हो चुकी है। सोमवार को देहरादून में सर्वाधिक 1857 संक्रमित पाए गए, जबकि ऊधमसिंहनगर मं 717, हरिद्वार में 591, टिहरी में 271, पौडी में 335, उत्तरकाशी में 371, नैनीताल में 517, चमोली में 210 संक्रमित पाए गए।

