ऋषिकेश- परिवहन समिति ने मुख्यमंत्री से की परिवहन व्यवसायियों को मुआवजा देने की मांग
त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – संयुक्त रोटेशन टैक्सी मैक्सी संचालक समिति ऋषिकेश लक्ष्मण झूला ने मुख्यमंत्री से सभी परिवहन व्यवसायियों को कोरोना काल के दौरान मुआवजा देने की मांग की है।
समिति के गढ़वाल मंडल टैक्सी चालक एसोसिएशन के अध्यक्ष विजयपाल सिंह रावत के नेतृत्व में सभी पदाधिकारियों ने तहसील कार्यालय में एकत्रित होकर उप जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत को ज्ञापन प्रेषित किया। इसमें उन्होंने टैक्सी मैक्सी चालक एवं मालिकों को कोरोना काल में वाहनों का संचालन ठप हो जाने की दशा में उचित मुआवजा प्रदान करने , पर्वतीय मार्ग में संचालित टैक्सी – मैक्सी वाहनों का सभी प्रकार का टैक्स माफ करने, चालकों को कोरोना योद्धा घोषित करने, वाहनों का 1 साल का इंश्योरेंस आगे बढ़ाने आदि मांगे प्रमुख रूप से उठाई। उन्होंने कहा कि उपरोक्त मांगों के समर्थन में संयुक्त रोटेशन के तत्वावधान में सभी टैक्सी – मैक्सी वाहन अनिश्चितकालीन के लिए चक्का जाम में खड़े रहेंगे। उन्होंने कहा कि सभी परिवहन व्यवसाई चार धाम यात्रा पर आ सकते हैं यात्रा बंद होने की दशा में सभी परिवहन व्यवसायियों के सामने रोजी-रोटी का संकट पैदा हो गया है। ज्ञापन देने वालों में मनोज ध्यानी, बलवीर और रौतेला, हेमंत डग, बलवीर नेगी, विजेंद्र कंडारी, जयप्रकाश नारायण, त्रिलोक भंडारी आदि शामिल थे।
