ऋषिकेश-18 से 44 वर्ष के लोगो के टीकाकरण अभियान के पहले ही दिन विधायक पर भड़की जनता
त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – टीकाकरण केन्द्र के शुभारंभ के लिए घंटों की लेटलतीफी विधानसभा अध्यक्ष को बेहद भारी पड़ गई। इस दौरान उन्हें आम जनता सहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं के विरोध का सामना करना पड़ा।
सोमवार को देहरादून रोड़ स्थित सरकारी स्कूल में आज 18 वर्ष से ऊपर की आयु के लिए टीकाकरण अभियान का शुभारंभ विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल को करना था। जिसके लिए सुबह से ही सैकड़ों की तादात में लोगों की भीड़ उमड़नी शुरू हो गई थी घंटो के इंतजार के बाद भी अभियान का शुभारंभ न हो पाने से तपती धूप मे लाईनों में खड़े युवाओं वाह कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आक्रोश बड़ना शुरू हो गया। इस दौरान कई घंटों के विलम्ब से टीकाकरण अभियान का शुभारंभ करने पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष को लोगों ने जमकर खरी खोटी सुना दी।मामला यहीं शांत नही हुआ मौके पर मोजूद युवाओं व कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विधानसभा अध्यक्ष के खिलाफ जमकर मुर्दाबाद के नारे लगाने शुरू कर दिए। मौके की नजाकत को भांप आनन फानन में विधानसभा अध्यक्ष ने टीकाकरण अभियान का शुभारंभ कराया और उल्टे पांव वापस लौट गये। इस मामले पर कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष व एआईसीसी सदस्य जयेंद्र रमोला ने कटाक्ष करते हुए कहा कि विधानसभा अध्यक्ष को कोरोना काल में भी सिर्फ फोटो सेशन ही दिखाई दे रहा है। यह घटनाक्रम उसी की परिणति के रूप में सामने आया है। उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष की कार्यशैली पर भी जमकर निशाना साधा।
कांग्रेस नेता राजपाल खरोला ने कहा कि ऋषिकेश में स्वास्थ्य सुविधाएं बदतर हाल में हैं। लोगों को जिंदगी बचानी भारी पड़ रही है।अनेकों लोग महामारी की जंग में बेहतर चिकत्सीय सुविधाओं के अभाव में अकाल मौत का ग्रास बन चुके हैं। इन सबके बावजूद विधानसभा अध्यक्ष निष्क्रिय बने हुए हैं।जिसका जवाब अब खुद ही जनता ने देना शुरू कर दिया है। कांग्रेस प्रदेश महासचिव राजपाल खरोरा ने क्षेत्रीय विधायक पर आरोप लगाते हुए कहा कि आज पूरा देश करोना महामारी के प्रकोप से त्रस्त है। ऐसे में टीकाकरण का उद्घाटन करना उन तमाम लोगों के साथ मजाक करना है। जो लोग इस गंभीर बीमारी से लड़का आगे बढ़ने का प्रयास कर रहे हैं। विधायक जी का टीकाकरण शिविर में देर से पहुंचना यह दर्शाता है कि उन्हें आम जनता के जीवन से कोई लेना-देना नहीं है। एक तरफ मोदी जी का नारा 2 गज की दूरी मास्क है जरूरी वहीं क्षेत्रीय विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने इस नारे की धज्जियां उड़ाई हैं। जो कि भीड़भाड़ लेकर वैक्सीनेशन स्थल पर पहुंचे। उन्होंने आरोप लगाया कि यह वैक्सीनेशन का कार्यक्रम था न कि किसी मंदिर का उद्घाटन। उन्होंने मांग की है कि क्षेत्र विधायक के ऊपर धारा 144 की कार्रवाई की जाए और कोरोना अधिनियम के अंतर्गत जितनी भी कानूनी धाराएं बनती है यह सभी क्षेत्रीय विधायक ऊपर लगाई जाए।
