ऋषिकेश-ऑक्सीमीटर की ब्लैक मार्केटिंग करने वाला सप्लायर गिरफ्तार

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – कोतवाली पुलिस ने लोगों की मजबूरी का फायदा उठाकर ऑक्सीमीटर की ब्लैक मार्केटिंग करने वाले सप्लायर को गिरफ्तार कर लिया है।
कोतवाल रितेश साह ने बताया कि आरोपी की पहचान मुकेश कुमार पुत्र राजेंद्र यादव निवासी 9/88 आवास विकास कॉलोनी, ऋषिकेश के रूप में की गई है। जो पेशे से फिजियोथैरेपिस्ट है। जिसके कब्जे से 05 ऑक्सीमीटर, 10 ऑक्सीजन फ्लोमीटर, एक फ्लोमीटर बेचकर कमाए 6000 रुपए नकद व होंडा अमेज (DL10-CH-2313) बरामद की गई है। जिसके खिलाफ आपदा प्रबंधन अधिनियम व 3 महामारी अधिनियम 1897 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया है। साथ ही बरामद वाहन को वाहन अधिनियम के अंतर्गत सीज किया गया है।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि मैंने वर्ष 1993 से 1996 तक बिहार से फिजियोथैरेपिस्ट की है कई वर्षों से मेडिकल से संबंधित सामान की बिक्री करता आ रहा हूं। पिछले 1 साल से ऋषिकेश में रहकर मेडिकल से संबंधित सामान का व्यापार कर रहा हूं। वर्तमान समय में कोविड-19 के चलते बाजारों में ऑक्सीजन फ्लोमीटर की बहुत ही ज्यादा कमी हो गई है। जिस कारण मैं जरूरतमंद लोगों को काफी ऊंचे दामों में बेचकर उनकी मजबूरी का फायदा उठा रहा हूं। मैंने उक्त सामान दिल्ली से चोरी-छिपे किसी के माध्यम से मंगवाया था। जिनमें से मैंने काफी सामान ऋषिकेश में जरूरतमंद लोगों को बेच दिया है। कुछ सामान मेरे घर में रखा हुआ है।
पुलिस टीम में एसओजी देहात प्रभारी उपनिरीक्षक ओमकातं भूषण, कांस्टेबल नवनीत नेगी, कांस्टेबल सोनी कुमार, कांस्टेबल अनित कुमार, कांस्टेबल सचिन कुमार, कांस्टेबल कमल जोशी, कांस्टेबल प्रवीण सिंधु शामिल रहे।

%d bloggers like this:
Breaking News