ऋषिकेश- रोटरी ऋषिकेश सैंट्रल ने निगम के कोरोना योद्वाओं के लिए दिये फेस शील्ड मास्क

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – रोटरी ऋषिकेश सैंन्ट्रल भी कोरोना से जंग लड़ रहे लोगों की लगातार मदद मदद कर रहा है। क्लब की और से नगर निगम प्रांगण में निगम के स्वच्छता प्रहरियों को फेस शील्ड बांटे गये।
सोमवार की सुबह नगर निगम प्रांगण में क्लब सदस्यों के साथ पहुंचे क्लब अध्यक्ष हितेंद्र पंवार ने स्वच्छता कर्मचारियों को 100 फेस शील्ड मास्क भेंट किए। इस मौके क्लब अध्यक्ष हीतेंद्र पवार ने कहा कि स्वच्छता कर्मचारियों के लिए ड्यूटी के दौरान फेस शील्ड मास्क बेहद कारगर साबित होगा जिसका इस्तेमाल कर वह खुद को सुरक्षित रख सकेंगे। उन्होंने कहा कि कोरोना को हराने के लिए स्वास्थ्यकर्मी व पुलिसकर्मी की भांति ही निगम के स्वच्छता प्रहरी फ्रंट लाइन पर काम कर रहे हैं। हालांकि निगम इनकी सुरक्षा का पूरा ध्यान रख रहा हैं, लेकिन शहर के सामाजिक संगठनों का भी दायित्व बनता है कि कोरोना को हराने में इनकी हरसंभव मदद करें। उन्होंने कहा कि नगर निगम द्वारा स्वच्छता प्रहरियों के लिए फेस शील्ड का आग्रह किया गया था जिसे तुरंत पूरा कर दिया गया। कोराना के खिलाफ जंग में क्लब आगे भी निगम और स्थानीय प्रशासन को पूर्ण सहयोग करता रहेगा। इस अवसर पर सचिव संजय सकलानी , कोषाध्यक्ष विकास गर्ग, शिवम, राजीव गावड़ी, देवव्रत अग्रवाल, संजय पंवार आदि मोजूद रहे।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News