ऋषिकेश- पुलिस ने की मानवता की मिसाल पेश, बचाई 2 लोगों की जान

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – कोतवाली पुलिस ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए 2 लोगों की जान बचाने में अहम भूमिका निभाई है।
पुलिस द्वारा लोगों की मदद के लिए जारी किए हैल्पलाइन नम्बर पर दिल्ली से कॉलर सन्नी गाँधी द्वारा सूचना दी गई कि गली नंबर- 1 हरिधाम कॉलोनी ऋषिकेश में मेरे रिश्तेदार संतोष पत्नी स्व. पीके जैन उम्र 80 वर्ष व मनीष जैन पुत्र स्व. पीके जैन उम्र 56 वर्ष अकेले निवास करते हैं, जो कि पैरों से विकलांग है। जिन्हें अभी सांस लेने में बहुत दिक्कत हो रही है तथा घर में कोई भी उनकी देखरेख के लिए मौजूद नही है। उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराने की आवश्यकता है।
सूचना पर कोतवाली प्रभारी रितेश शाह ने तुरंत संज्ञान लेते हुए चौकी प्रभारी आईडीपीएल एवं चीता पुलिस को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।जिसपर चौकी प्रभारी आईडीपीएल चीता मोबाइल सहित उपरोक्त पते पर पहुंचे। जवानों द्वारा तत्काल् एम्बुलेन्स बुलाकर स्वयं पीपीई किट पहनकर संतोष एवं दिव्यांग मनीष जैन को अपनी गोद में उठाकर एम्बुलेंस में बैठा कर दोनो पीडित को राजकीय चिकित्सालय ऋषिकेश में भर्ती कराया गया। राजकीय चिकित्सालय में तत्काल ऑक्सीजन की सुविधा उपलब्ध कराकर उनकी जान बचाई गई।राजकीय चिकित्सालय में डॉक्टरों द्वारा चिकित्सा जांच करने के उपरांत बीमार महिला संतोष को कॉविड पॉजिटिव पाया गया एवं उनके लड़के की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। पुलिस टीम में उप नि. चिंतामणि मेठाणी चौकी प्रभारी आईडीपीएल, कानि. 296 ओमवीर पवांर, कानि. 932 महेश पुरी शामिल थे।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News