ऋषिकेश- नगर पालिका मुनिकीरेती ने पर्यावरण मित्रों को दी प्रोत्साहन राशि

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – नगर पालिका मुनीकीरेती ने पालिका क्षेत्र अंतर्गत काम करने वाले पर्यावरण मित्रों को कोविड-19 की इस महामारी के बीच प्रोत्साहन राशि दी गई है। प्रोत्साहन राशि मिलने से पर्यावरण मित्रों में उत्साह देखने को मिला।
नगर पालिका परिषद मुनिकीरेती क्षेत्र में काम करने वाले पर्यावरण मित्रों को अधिशासी अधिकारी और चेयरमैन ने पर्यावरण मित्रों को प्रोत्साहन राशि देकर उनके उत्साह को बढ़ाने का काम किया है। क्षेत्र में काम करने वाले लगभग 20 कर्मचारियों को फिलहाल 1 – 1 हजार रुपए की प्रोत्साहन बाटी गई है। इसी के साथ कोविड-19 की सुरक्षा से संबंधित किट भी उपलब्ध कराई गई है। नगर पालिका के अध्यक्ष रोशन रतूड़ी ने बताया कि इस समय जान जोखिम में डालकर पर्यावरण मित्र क्षेत्र में सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने में लगे हैं। उनकी जान को बचाने की जिम्मेदारी भी हमारी बनती है। इसलिए सभी को कोविड-19 के संक्रमण से बचाने के लिए 1-1 किट उपलब्ध कराई गई है। यही नहीं उन को प्रोत्साहन राशि के रूप में एक 1-1 हजार की धनराशि भी दी गई है। अधिशासी अधिकारी ने बताया कि भविष्य में सभी पर्यावरण मित्रों को कोविड-19 की जंग में अहम भूमिका निभाने के लिए सम्मानित भी किया जाएगा।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News