ऋषिकेश- थाना मुनि की रेती पुलिस ने 14 ग्राम स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार किया
त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – थाना मुनिकीरेती की ओर से क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम, नशे की प्रवृति पर लगाम लगाने के लिए सघन चैकिंग अभियान चलाया गया। बीते देर शाम थाना मुनिकीरेती क्षेत्रान्तर्गत नीमबीच की ओर जाने वाले रास्ते से अभियुक्त कन्हैया पासवान पुत्र रमेश पासवान निवासी वार्ड नं 8 शीशम झाड़ी थाना मुनिकीरेती मूल निवासी गली नं -1 गुमानीवाला ऋषिकेश को 14 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया है। इसके विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। पुलिस टीम में
उ. नि. सुनील पंत (चौकी प्रभारी तपोवन) सुनील कुमार, आशीष गुड़ियाल शामिल थे।
