ऋषिकेश-तीर्थ नगरी ऋषिकेश मे बारिश और ओलावृष्टि के चलते बढ़ी ठंड

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – तीर्थ नगरी ऋषिकेश में बारिश और ओलावृष्टि होने से ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। इसके चलते जन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बारिश और ओलावृष्टि से तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। इसके बाद लोग ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़े का सहारा लेते दिखाई दिए।
ऋषिकेश में बीते कुछ दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित हो रहा है। शुक्रवार शाम लगभग 5:30 बजे से लगभग 15 मिनट तक ओलावृष्टि होने के कारण लोगों को आवाजाही में खासी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। बारिश होने के कारण लोग घरों में कैद होने को मजबूर हो गये। वहीं, मौसम के इस बदलते मिजाज के कारण किसान और मजदूर वर्ग के लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। किसानों का कहना है कि एक ओर कोरोना संक्रमण की मार झेल रहे हैं अब मौसम की मार पड़ रही है। फसल पूरी तरीके से बर्बाद हो गई है। जिस वजह से रोजी-रोटी का संकट गहराने लगा है।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News