ऋषिकेश-उत्तराखंड मे आज करोना के 2126 नये मरीज मिले,532 मरीज स्वस्थ हुए, 24 मरीजो की मौत हुई

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – उत्तराखंड में आज कोरोना पॉजिटिव के 2160 रिकॉर्ड मामले आये है। प्रदेश में कोरोना संक्रमण के कुल मामले अब 126193 हो गए हैं। जिसमें सक्रिय मामलो की संख्या 18864 है, आज 532 लोग ठीक हो चुके है, कुल रिकवर मामलों की संख्या 102899 है। अभी तक 1892 लोगों की मृत्यु हो चुकी है। 28170 लोगों के सैंपल रिपोर्ट नेगेटिव पाए गए हैं। अभी तक कुल 3237296 सैंपल रिपोर्ट नेगेटिव आयी है। 25743की रिपोर्ट आनी बाकी है।
उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के ठीक होने की दर घटकर 81.54% हो गयी है। उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के 90 कन्टेनमेंट ज़ोन बन गए है।
आज उत्तराखंड में 24 कोरोना संक्रमितो की मृत्यु हुई है। जिसमे से एम्स ऋषिकेश सेे 07, दून मेडिकल कॉलेज से 08, कैलाश अस्पताल देहरादून से 04, श्री महंत इंद्रेश अस्पताल देहरादून से 01, मिलिट्री अस्पताल देहरादून से 02 और एचएनबी बेस अस्पताल श्रीनगर से 02 की मृत्यु हुई है।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News