ऋषिकेश- उत्कृष्ट कार्य करने पर पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने दीपक रावत एवं हरीश गुसाईं को किया सम्मानित
त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – कुंभ ड्यूटी के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले एसआई दीपक रावत व जल पुलिस के जवान हरीश गुसाईं को पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया है।
थाना कुम्भ मेला एसआई दीपक रावत को अर्धकुम्भ 2016 में बिछुड़ी बुजुर्ग महिला को महाकुम्भ 2021 में अपने परिजनों से मिलाने के लिए और शाही स्नान के दौरान 8 लोगो को गंगा में डूबने से बचाने पर जल पुलिस कर्मी हरीश गुसाईं को डीजीपी अशोक कुमार द्वारा नगद पुरुस्कार से सम्मानित किया गया। पुलिस महानिदेशक ने सम्मानित हुए दोनों पुलिसकर्मियों को भविष्य में भी अपने कर्तव्यों का इसी प्रकार निर्वाहन करने की शुभकामनाएं दी हैं। बताते चलें कि पूर्व के वर्षों में भी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए दोनों पुलिसकर्मियों को महकमे की ओर से सम्मानित किया जा चुका है।
