ऋषिकेश- अंडर पास बनाए जाने की मांग को लेकर हरिपुर कला के ग्रामीणों का अनिश्चितकालीन धरना जारी

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – हरिपुर कलां ग्राम पंचायत को फ्लाईओवर से कनेक्टिविटी दिए जाने और अंडरपास बनाये जाने की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरना तीसरे दिन भी जारी रहा।
शनिवार को हरिपुर विकास संघर्ष समिति के बैनर तले चल रहे धरने को अंतरराष्ट्रीय गढ़वाल महासभा के अध्यक्ष डॉ. राजे नेगी ने अपने साथियों साथ मिलकर समर्थन दिया। इस मौके पर नेगी ने कहा कि राज्य गठन के बीस वर्षों बाद भी अपनी मूलभूत सुविधाओं के लिए ग्रामवासियों को धरने पर बैठने को मजबूर होना पड़ रहा है। स्थानीय विधायक एवं सांसद लगातार पिछले छः माह से कोरे आश्वाशन देकर जनता को छलने का कार्य कर रहे है।जो कि बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। नेगी ने कहा कि जब तक ग्रामवासियों की दो सूत्रीय मांगे पूरी नही हो जाती तबतक वो उनके साथ धरने पर डटे रहेंगे।

%d bloggers like this:
Breaking News