ऋषिकेश:- जोधपुर ऋषिकेश ट्रेन में टीटी की समझदारी और ईमानदारी से यात्री का लाखो का माल वापिस मिला
त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – टीटी शाहिद हसन ने रुद्रप्रयाग निवासी रमेश चंद्र का ट्रेन में छूटे लाखों के सामान को लौटा कर एक ईमानदारी की मिसाल कायम की है। बीते रविवार को रुद्रप्रयाग निवासी रमेश चंद्र जोधपुर से ऋषिकेश आ रहे थे। हरिद्वार तक का टिकट होने के कारण वह हरिद्वार में उतर गए कुछ सामान उन्होंने हरिद्वार में ही अपने साथ उतार दिया। लेकिन कुछ सामान उनका ट्रेन मे ही छूट गया। ट्रेन के हरिद्वार से ऋषिकेश पहुंचने पर आखिर में टीटी शाहिद हसन ने ट्रेन को चेक किया। चेकिंग के दौरान उन्हें कुछ सामान ट्रेन में मिला। सामान को चेक करने के बाद उसमें यात्री का आधार कार्ड मिल गया। उसमें अंकित मोबाइल नंबर से उन्होंने यात्री से संपर्क किया। आज प्रातः यात्री ने टीटी से संपर्क किया इस दौरान टीटी ने उनका छूटा सामान उन्हें वापस लौटा दिया। यात्री रमेश चंद्र का कहना था कि जो बैग ट्रेन में छूट गया था उसमें 25 हजार रुपए नगद के साथी ही शादी के लिए खरीदी गई लाखों रुपए की ज्वेलरी थी। इसके अलावा आधार कार्ड एटीएम कार्ड भी उसी बैग में थे। उन्होंने टीटी शाहिद हसन का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि टीटी की सतर्कता से ही मेरा लाखों का सामान गुम होने से बच गया। चेकिंग के दौरान एसआई गायत्री देवी, कांस्टेबल रितेश कुमार भी मौजूद थे।
