ऋषिकेश:-उत्तराखंड मे आज करोना के 109 नये मरीज मिले,40 मरीज स्वस्थ हुए, 2मरीजो कि मौत हुई
त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – उत्तराखंड में आज कोरोना पॉजिटिव के 109 मामले आए हैं। प्रदेश में कोरोना संक्रमण के कुल मामले अब 99990 हो गए हैं। जिसमें सक्रिय मामलो की संख्या 1724 है, आज 40 लोग ठीक हो चुके है, कुल रिकवर मामलों की संख्या 95065 है। अभी तक 1711 लोगों की मृत्यु हो चुकी है। 4658 लोगों के सैंपल रिपोर्ट नेगेटिव पाए गए हैं। अभी तक कुल 2619658 सैंपल रिपोर्ट नेगेटिव आयी है। 4706 की रिपोर्ट आनी बाकी है।
उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के ठीक होने की दर घटकर
95.07 % हो गयी है। उत्तराखंड में जनपद देहरादून में 02 कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है। उत्तराखंड में देहरादून जनपद में 02 कन्टेनमेंट जोन है जो मसूरी गोल्वे कॉटेज, सेंट जॉर्ज स्कूल बर्लोगंज और मकान नंबर 144 नेहरू कॉलोनी देहरादून में है। उत्तराखंड में आज 02 कोरोना संक्रमित की मृत्यु श्री महंत इंद्रेश अस्पताल में हुई है।
