ऋषिकेश-उत्तराखंड मे आज करोना के 366 नये मरीज मिले,42 मरीज स्वस्थ हुए, आज किसी की मौत नही हुई

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – उत्तराखंड में आज कोरोना पॉजिटिव के 366 मामले आए हैं। प्रदेश में कोरोना संक्रमण के कुल मामले अब 99881 हो गए हैं। जिसमें सक्रिय मामलो की संख्या 1660 है, आज 42 लोग ठीक हो चुके है, कुल रिकवर मामलों की संख्या 95025 है। अभी तक 1709 लोगों की मृत्यु हो चुकी है।
7627 लोगों के सैंपल रिपोर्ट नेगेटिव पाए गए हैं। अभी तक कुल 2615000 सैंपल रिपोर्ट नेगेटिव आयी है। 6374 की रिपोर्ट आनी बाकी है।
उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के ठीक होने की दर घटकर 95.14% हो गयी है। उत्तराखंड में जनपद देहरादून में एक कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है। जनपद में एक कन्टेनमेंट जोन है जो मसूरी गोल्वे कॉटेज, सेंट जॉर्ज स्कूल बर्लोगंज में है।
उत्तराखंड में आज किसी भी कोरोना संक्रमित की मृत्यु नहीं हुई है।

%d bloggers like this:
Breaking News