ऋषिकेश-थाना मुनिकीरेती पुलिस ने नाबालिग से बलात्कार करने वाला अभियुक्त को गिरफ्तार किया
त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – थाना मुनिकीरेती पुलिस ने नाबालिग से बलात्कार करने के आरोप में एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
तपोवन निवासी एक महिला ने थाना मुनिकीरेती पर एक शिकायती प्रार्थना पत्र दिया गया कि उसकी पुत्री उम्र 16 वर्ष को शिवा पुत्र राकेश निवासी खारा स्रोत मुनि मुनिकीरेती जनपद टिहरी गढ़वाल उम्र 18 वर्ष द्वारा शारीरिक शोषण किया है। उसके आपत्तिजनक वीडियो व फोटो अपने मोबाइल से बनाए गए हैं ।जिसके आधार पर थाना मुनिकीरेती पर मुकदमा पंजीकृत किया गया। घटना में संलिप्त अभियुक्त को अभियोग की विवेचक महिला उप निरीक्षक रीना नेगी एवं चौकी प्रभारी तपोवन उपनिरीक्षक श्री सुनील पंत द्वारा तपोवन से गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा गया है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक रीना नेगी, उप निरीक्षक सुनील पंत,
कॉन्स्टेबल पुष्पेंद्र आदि शामिल थे।
