ऋषिकेश- बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की प्रदेश सह संयोजिका सरोज डिमरी के द्वारा जीजीआईसी की छात्राओं को किया सेनेटरी पैड का वितरण
त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – अंबिका स्वयं सहायता समूह एवं बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की ओर से छात्राओं को सेनेटरी पैड का वितरण किया गया।
शुक्रवार को देहरादून रोड स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की प्रदेश सह संयोजिका सरोज डिमरी के नेतृत्व में छात्राओं को सेनेटरी पैड बांटे गए। इस मौके पर उन्होंने छात्राओं को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि सबसे पहले तन की स्वच्छता बहुत जरूरी है। इसके साथ ही उन्होंने स्पर्श गंगा के बारे में भी छात्राओं को जानकारी दी। कहा कि गंगा में किसी भी प्रकार की गंदगी नहीं डालनी चाहिए गंगा मां को हमेशा स्वच्छ बनाए रखना चाहिए।

गीले कचरे व सूखे कचरे का सही तरीके से निस्तारण करना चाहिए अपना मोहल्ला अपना शहर हमेशा स्वच्छ रखना चाहिए। अंबिका सेवा संस्थान की अध्यक्षा वीणा रतूड़ी ने अपनी संस्था के बारे में बताया और कहा की हमारी संस्था महिला सशक्तिकरण के लिए विशेष कार्य कर रही है और महिला स्वच्छता के लिए भी विशेष योगदान दे रही है। इस मौके पर विद्यालय की प्रधानाचार्य रचना, शशि पंत, रमेश चमोली एवं सभी अध्यापिकाओं का सहयोग मिला।
