ऋषिकेश- चिपको आंदोलन की वर्षगांठ पर गौरा देवी चौक पर किया गया पौधारोपण

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – चिपको आदोंलन की वर्षगांठ पर गोरा देवी चौक पर पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान विभिन्न प्रजातियों के पौधे रौंपकर प्रकृति का श्रृंगार किया गया। इस अवसर पर महापौर अनिता ममगाईं ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण जरूरी है। इसके लिये हम सभी को अधिक से अधिक पौधरोपण कर धरती को हरा भरा बनाने में अपना सहयोग करना चाहिए । वृक्षों के बिना धरती पर जीवन संभव नहीं, मानव जीवन में प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में पौधा रोपण करना चाहिए ।

शुक्रवार को नगर निगम महापौर अनिता ममगाई के नेतृत्व में गौरा देवी चौक पर पौधारोपण कार्यक्रम चलाया गया। इस मौके पर मोजूद उपस्थिती के साथ महापौर ने शहरवासियों से जंगल एवं पर्यावरण को संरक्षित रखने का आह्वान किया। बताया कि वर्ष 1977-78 में प्रसिद्ध पर्यावरणविद् पद्मविभूषण सुन्दरलाल बहुगुणा ने डांग गांव के जंगल को कटने से बचाने के लिए ग्रामीणों के साथ मिलकर चिपको आंदोलन शुरू किया व इसे कटने से बचाया। चिपको आन्दोलन की विरासत के रूप में ग्रामीणों को मिले जंगल को ग्रामीणों ने आज भी एक धरोहर के रूप में संरक्षित व पोषित किया हुआ है। इस अवसर पर सहायक नगर आयुक्त एलम दास, वन क्षेत्राधिकारी महेंद्र सिंह रावत, स्थानीय पार्षद एडवोकेट राकेश सिंह मियां, विजेंद्र मोगा, विजय बडोनी, कमला गुनसोला, कमलेश जैन, जगत नेगी, डीपी रतूड़ी, पंकज शर्मा, प्रशांत कुमार, राजपाल ठाकुर, जसवंत सिंह रावत, अक्षत खेरवाल, मनु कोठारी, जॉनी लामा, प्रिंस गुप्ता, विपिन कुकरेती, राजेश कोठियाल, रेखा सजवान
सच्चिदानंद भट्ट, अंजलि रावत, सुनीता नोटियाल, सफाई निरीक्षक सचिन रावत, अभिषेक मल्होत्रा, नरेश खैरवाल उपस्थित थे।

%d bloggers like this:
Breaking News