ऋषिकेश- उत्तराखंड मे आज करोना के 83 नये मरीज मिले, 50 मरीज स्वस्थ हुए,किसी की मौत नही हुई
त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – उत्तराखंड में आज कोरोना पॉजिटिव के 83 मामले आए हैं। प्रदेश में कोरोना संक्रमण के कुल मामले अब 98311 हो गए हैं। जिसमें सक्रिय मामलो की संख्या 756 है, आज 50 लोग ठीक हो चुके है, कुल रिकवर मामलों की संख्या 94430 है। अभी तक 1704 लोगों मृत्यु हो चुकी है।
11226 लोगों के सैंपल रिपोर्ट नेगेटिव पाए गए हैं। अभी तक कुल 2523395 सैंपल रिपोर्ट नेगेटिव आयी है। 15830 की रिपोर्ट आनी बाकी है।
उत्तराखंड में देहरादून जनपद में एक कन्टेनमेंट जोन है जो मसूरी गोल्वे कॉटेज, सेंट जॉर्ज स्कूल बर्लोगंज में है।
उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के ठीक होने की दर 96.05 % हो गयी है। जनपद देहरादून में एक कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है। प्रदेश में आज किसी भी कोरोना संक्रमित की मृत्यु नही हुई है।
