ऋषिकेश- उत्तराखंड मे आज करोना के 88 नये मरीज मिले,61 मरीज स्वस्थ हुए, किसी की मौत नही हुई
त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – उत्तराखंड में बृहस्पतिवार को कोरोना के 88 नए मामले आए हैं, वहीं 61 संक्रमित ही आज स्वस्थ हुए हैं, जबकि आज लगातार दूसरे दिन किसी संक्रमित की मौत नहीं हुई है। इस प्रकार राज्य में कोरोना संक्रमितों का कुल आंकड़ा बढ़कर 98129, स्वस्थ हुए संक्रमितों का आंकड़ा 94311 व प्रभावी संक्रमितों का आंकड़ा 698 पर यानी सात सौ करीब पहुंच गया है। हेल्थ बुलेटिन के अनुसार आज देहरादून जिले में 29, हरिद्वार जिले में 23, यूएस नगर में 15, नैनीताल में 6, टिहरी में 5, पौड़ी व अल्मोड़ा में 4-4, बागेश्वर व उत्तरकाशी में 1-1 नए मामले आए हैं। वहीं चार जिलों में कोई नया मामला नहीं आया है।
