ऋषिकेश- टीएचडीसीआईएल ने पावर ग्रिड को हराकर बालीवाल प्रतियोगिता के फाइनल मे पहुँचा

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – टीएचडीसीआईएल ने पावर ग्रिड को हराकर 25 वीं अंतर केंद्रीय विद्युत क्षेत्र उपक्रमों की तीन दिवसीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता के फाइनल में पहुची। दूसरे सेमी फाइनल में भाखडा ब्यास मैनेजमेंट बोर्ड व सतलुज जल विद्युत निगम लिमिटेड के बीच कांटे की टक्कर चल रही है
17 से 19 मार्च तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में विद्युत मंत्रालय, भारत सरकार सहित कुल 9 टीमें प्रतिभाग कर रही है।
निदेशक कार्मिक विजय गोयल ने पॉवर स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड विद्युत मंत्रालय के तत्वावधान में आयोजित की जा रही वॉलीबॉल प्रतियोगिता का 17 मार्च को, निदेशक तकनीकी आरके विश्नोई, एवं अन्य गणमान्यों की उपस्थिति में उद्धाटन किया ।

%d bloggers like this:
Breaking News