ऋषिकेश-हरिचंद गुप्ता बालिका इंटर कॉलेज में छात्राओं को दिलाई नशामुक्ति की शपथ

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – हरिचंद गुप्ता बालिका इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना विशेष शिविर के छठवें दिन भी छात्राओं को नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई। इस दौरान अध्यापिका संध्या गुप्ता ने स्वयंसेवी छात्राओं को वाटिका पेंटिंग का परीक्षण किया।
बौद्धिक सत्र में समाज सेविका सरोज डिमरी ने स्वयंसेवी छात्राओं को गंगा प्रदूषित होने से कैसे बचाया जा सकता है इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पूजन सामग्री फूल आदि को गंगा में नहीं डालना चाहिए। गंगा को प्रदूषित होने से बचाने के लिए स्वयं जागरूक बनो और दूसरों को भी जागरूक करो। इस मौके पर उन्होंने छात्राओं को गंगा की स्वच्छता की शपथ दिलाई। विद्यालय की प्रधानाचार्य पूनम रानी शर्मा ने जल की गुणवत्ता की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जल हमारे शरीर में तीन प्रकार से विभिन्न रोगों को बाहर निकालता है। पहला यूरिन के रूप में दूसरा पसीने के रूप में और तीसरा भाप के रूप में जल शरीर से बाहर आता है। जल हमें ऑक्सीजन देने का भी कार्य करता है इसलिए हम सब को अधिक से अधिक मात्रा में जल का सेवन करना जरूरी है। इस अवसर पर एनएसएस प्रभारी ज्योति रानी, अमिता अरोड़ा, सविता आदि मौजूद थे।

%d bloggers like this:
Breaking News