ऋषिकेश- फुटकर फल सब्जी विक्रेता समिति का अनिश्चितकालीन धरना पांचवें दिन भी जारी
त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – फुटकर फल व सब्जी विक्रेता समिति का अनिश्चितकालीन धरना पांचवें दिन भी जारी रहा। आज के दिन बबलू गुप्ता ने चिता पर लेट कर विरोध किया। आंदोलन का समर्थन कर रहे पूर्व सभासद रामकृपाल गौतम ने कहा के कोरोना संक्रमण के कारण पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पटरी से उतर गई। जिसमें हर देश की सरकार ने अपने नागरिकों के सामान्य जीवन स्तर को बनाए रखने के लिए तरह-तरह के आर्थिक पैकेज दिए। वहीं भारत सरकार ने भी आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत फल सब्जी विक्रेता के लिए 10 हजार की पीएम स्वनिधि योजना लांच की जिससे गरीब कमजोर वर्ग को आर्थिक प्रोत्साहन दिया जा सके वहीं नगर निगम ऋषिकेश द्वारा कोविड-19 का बहाना कर इन गरीब सब्जी वालों को अपने कई दशकों से संचालित स्वाभाविक बाजार से हटा दिया गया। जिससे उनके आर्थिक स्थिति बद से बदतर होती गई। अब जब कोरोना संक्रमण नियंत्रण में है और भारत सरकार की गाइड लाइन के अनुसार सभी आर्थिक गतिविधियां सुचारू रूप से संचालित हो गई है तो फिर इन मंडी विक्रेताओं को उनके यथा स्थान जीवनी माई मार्ग पर भेज दिया जाए। इस अवसर पर समिति के संरक्षक आशुतोष शर्मा, अटल विचार मंच के अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार वंदे मातरम, संजय कुमार, कैलाशचंद साहनी, विनोद भारद्वाज, राजेश गुप्ता, मनोहर गुप्ता, सुभाषचंद्र पांडे, दीनानाथ राजभर, शंकर साहनी, राकेश कुमार, दुर्गा सिंह, महिंद्र आदि उपस्थित थे।
