ऋषिकेश- उत्तराखंड मे आज करोना के 65 नये मरीज मिले,47 मरीज स्वस्थ हुए, किसी मरीज की आज मौत नही हुई
त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – उत्तराखंड में मंगलवार को 65 नए मामले सामने आए हैं। वहीं इससे कम 47 संक्रमित ही स्वस्थ हुए हैं।गनीमत है कि राज्य में कोरोना अभी भी नियंत्रण में है। आज राज्य में किसी संक्रमित की मौत नहीं हुई है। इसके साथ राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 97931, स्वस्थ हुए संक्रमितों की संख्या 94215 व प्रभावी संक्रमितों की संख्या बढ़कर 599 हो गई है। हेल्थ बुलेटिन के अनुसार आज देहरादून जिले में सर्वाधिक 24, हरिद्वार में 22, यूएस नगर में 11, नैनीताल में 6, अल्मोड़ा व बागेश्वर में 1-1 मामले आए हैं, जबकि शेष 7 जिलों में कोई नया मामला नहीं आया है।
