ऋषिकेश-उत्तराखंड मे करोना के आज 60 नये मरीज मिले, 86 मरीज स्वस्थ हुए,1मरीज की मौत हुई
त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – उत्तराखंड में सोमवार को कोरोना के 60 नए मामले आए हैं। जबकि एक संक्रमित की मौत हुई है। आज नए मामलों से अधिक 86 संक्रमित स्वस्थ हुए हैं। इसके साथ राज्य में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा जहां बढ़कर 97866, स्वस्थ हुए संक्रमितों का आंकड़ा 94168 व मृतकों का आंकड़ा 1704 पर पहुंच गया है, वहीं उपचार करा रहे प्रभावी संक्रमितों का आंकड़ा घटकर 581 पर आ गया है।
राज्य के हेल्थ बुलेटिन के अनुसार आज देहरादून जिले में सर्वाधिक 35, हरिद्वार में 10, नैनीताल में 7, यूएस नगर में चार तथा पौड़ी व टिहरी में 2-2 नए मामले आए हें, जबकि शेष सात जिलों में कोई नया मामला नहीं आया है।
