ऋषिकेश-कोतवाली पुलिस ने दो अलग अलग तस्करो को गिरफ्तार कर उनसे 52 और 40 पव्वे देसी शराब बरामद की

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – कोतवाली पुलिस ने अवैध नशा तस्करी के विरुद्ध चैकिंग के दौरान अलग-अलग जगह से दो व्यक्तियों को 52 एवं 40 पव्वे अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है।
अवैध नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत कोतवाली पुलिस ने श्यामपुर तिराहा के पास चेकिंग के दौरान एक बजाज डिस्कवर UP22-Q-9706 के चालक तेज प्रताप गोस्वामी उम्र 29 वर्ष निवासी ग्राम नवाबगंज थाना प्रभारी जिला रामपुर उत्तर प्रदेश, हाल निवासी ओम विहार कॉलोनी (गुमानीवाला) ऋषिकेश को रोककर चैक किया तो उसके पास अवैध 52 पव्वे देशी शराब जाफरान बरामद हुई।
वहीं काली माता मंदिर आईडीपीएल ऋषिकेश के पास चेकिंग के दौरान एक और व्यक्ति राजेश गुप्ता पुत्र स्वर्गीय सत्यपाल गुप्ता उम्र 39 वर्ष निवासी कृष्णा नगर कॉलोनी (आईडीपीएल) ऋषिकेश को पुलिस ने 40 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया है!
अभियुक्तो के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News