ऋषिकेश- उत्तराखंड भाजपा के तेजतर्रार नेता गणेश जोशी को तीरथ कैबिनेट मे स्थान मिलने से कार्यकर्ताओ,समर्थको मे खुशी की लहर
त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – राज्य सरकार ने गणेश जोशी के बढ़ते कद को देखते हुए उन्हें मंत्रिमंडल में शामिल किया है। राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने आज उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। सैनिक पृष्ठभूमि से ताल्लुक रखने वाले गणेश जोशी सीमा पर सैनिक की तरह प्रदेश की जनता की सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं। शपथ लेने के बाद उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत हमारे कमांडर हैं और हम उनके साथ एक सिपाही की तरह जन सेवा के लिए हर समय तत्पर हैं। राजनीति में कदम रखने के बाद सर्वप्रथम 1985 में भाजपा युवा मोर्चा के महामंत्री पद अपना राजनेतिक जीवन प्रारंभ करने के बाद वह 2007 तक पार्टी के कई महत्वपूर्ण पदो पर रहे। जनता में गणेश जोशी की पकड़ को देखते हुए पार्टी ने 2007 में उनको राजपुर सीट से कांग्रेस के दिग्गज नेता हीरा सिंह बिष्ट के खिलाफ मैदान में उतारा उन्होंने कांग्रेस के दिग्गज नेता को हरा प्रदेश में अपनी एक मजबूत नेता की छवि बनाई । 2012 में पार्टी ने उन्हें मसूरी विधानसभा से चुनाव लड़वाया यहा भी उन्होंने कांग्रेस के एक और दिग्गज नेता जोत सिंह गुनसोला को पराजित किया। फिर 2017 में उन्होंने मसूरी से ही विधानसभा चुनाव लड़कर कांग्रेस की एक मजबूत जनाधार वाली नेता को हराया और प्रदेश की राजनीति में अपना लोहा मनवाया।
केंद्रीय और प्रदेश नेतृत्व और तीरथ सिंह रावत ने उनकी लोकप्रियता को देखते ही उन्हें मंत्रिमंडल में शामिल कर उनका कद बढ़ाया है। उनके शपथ ग्रहण समारोह में ऋषिकेश से भी काफी संख्या में कार्यकर्ताओं पहूंचे जिनमे प्रमुख रूप में भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष ज्योति सजवान, सतीश पाल हरीश तिवाडी,राजेश दिवाकर, राकेश परछा,मनमीत कुमार आदि अनेक कार्यकर्ता शामिल हुए।
