ऋषिकेश- उत्तराखंड मे तीरथ सरकार के मंत्रिमंडल का गठन, 8 कैबिनेट 3 राज्यमंत्रियो ने ली शपथ

त्रिवेणी न्यूज 24
देहरादून – मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के मंत्रीमंडल का विधिवत गठन हो गया है। इस मौके पर 11 विधायकों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।
शुक्रवार को राजभवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने सभी मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। तीरथ मंत्रिमंडल में 11 सदस्यों में प्रमुख रूप से बंशीधर भगत, सतपाल महाराज, यशपाल आर्य,
हरक सिंह रावत, सुबोध उनियाल, विशन सिंह चुफाल,
अरविंद पांडेय, गणेश जोशी ने
शपथ ली। जबकि राज्य मन्त्री ( स्वतन्त्र प्रभार ) के तौर पर धन सिंह रावत,रेखा आर्य और हरिद्वार ग्रामीण से विधायक स्वामी यतीश्वरानन्द ने शपथ ली।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News