ऋषिकेश- महाशिवरात्रि पर्व पर महापौर ने साईं भक्तों को दिया प्रसाद के रूप मे वाटर कूलर

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश- महाशिवरात्रि पर्व पर नगर निगम महापौर अनिता ममगाई ने साईं भक्तों को दिया शुद्ध, स्वच्छ और शीतल पेयजल का तोहफा दिया है। आस्था पथ साईं मंदिर में साईं भक्तो द्वारा पेयजल की समस्या को देखते हुए महापौर से वाटर कूलर लगाने की फरियाद की गई थी ।जिसे महापौर द्वारा नगर निगम बोर्ड के बजाय स्वयं के खर्चे से लगवाने का आश्वासन साईं भक्तों को दिया गया था। साईं भक्तों की मांग को पूर्ण करते हुए महापौर ने आज उच्च क्वालिटी का वाटर कूलर साईं भक्तों को महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर सुपुर्द कर दिया। इससे पूर्व अपने पति डा. हेतराम ममगाई संग मंदिर पहुंची महापौर ने बाबा का अभिषेक कर तीर्थ नगरी की खुशहाली के लिए प्रार्थना की। इस अवसर पर महापौर ने कहा कि किसी प्यासे को पानी पिलाने से बड़ा पुण्य का काम कोई नहीं है। उन्होंने कहा कि समिति के अध्यक्ष प्रकांत कुमार द्वारा वाटर कूलर लगवाने की मांग की गई थी जिसे महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर पूर्ण करा दिया गया है।वाटरकूलर लगने से साईं भक्तों के साथ-साथ सुबह शाम आस्था पर टहलने वाले पर्यटकों एवं स्थानीय लोगों को भी इसका लाभ मिलेगा। इस अवसर पर पार्षद कमलेश जैन, विजय बडोनी, पंकज शर्मा, पवन शर्मा, राजपाल ठाकुर, अक्षय खेरवाल, प्रकान्त कुमार, राहुल शर्मा, राहुल कुमार, अनुज कुमार, प्रदीप शर्मा, सागर शर्मा, विक्की जुनेजा, मुकेश पाल,ओम पाल, आनन्द शर्मा, युग जाटव, आदित्य किंगर, दीपक परुथी, विजय कुमार, संजय शैली, मनोज प्रजापति, मनोज कुमार, हरिओम तलरेजा, नवनीत नागलिया जी, अमित जैन, नवीन गुप्ता आदि मौजूद थे।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News