ऋषिकेश- ऋषिकेश की सड़कों पर आवारा पशुओं का बढ़ता आतंक राहगीर परेशान

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – तीर्थ नगरी ऋषिकेश की सड़कों पर आए दिन आवारा पशुओं का आतंक बढ़ता जा रहा है। लेकिन इनको हटाने में नगर निगम प्रशासन नाकाम साबित हो रहा है। नगर निगम के अंतर्गत मुख्य मार्गो से लेकर आंतरिक मार्गों तक आवारा पशुओं का जमघट लगा रहता है। कई बार इनके आपस में ही भीड़ जाने से सड़क पर चलने वाले राहगीर व दुपहिया वाहन सवार चोटिल हो जाते हैं। नगर निगम की ओर से इन आवारा पशुओं को हटाने के लिए कई अभियान तो चलाया गया लेकिन हालत जस की तस बनी हुई है। दिन प्रतिदिन सड़कों पर बढ़ती आवारा पशुओं की तादात तीर्थ नगरी की छवि को धूमिल कर रही है। मुख्य मार्गो से इन आवारा पशुओं को हटाने के लिए नगर निगम प्रशासन कोई ठोस कदम नहीं उठा पा रहा है। इन आवारा पशुओं के हमले से कई बार लोगों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा है। लेकिन नगर निगम प्रशासन फिर भी इन हादसों से सबक नहीं ले रहा है। आखिर यह आवारा पशु शहर के बीच कहां से घुस रहे हैं इन पर रोक लगाने की नगर निगम प्रशासन को कोई ठोस कदम उठाने में विफल हो रहा है। नगर निगम प्रशासन ने आवारा पशुओं की पहचान के लिए टैग लगाने की योजना भी बनाई लेकिन यह योजना भी फिसड्डी साबित हुई है। इसी तरह शहर के मुख्य मार्गों पर इन आवारा पशुओं का आतंक बढ़ता रहा तो लोगों को सड़कों पर चलना भी दूभर हो जाएगा।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News