ऋषिकेश- ब्रह्मपुरी राम तपस्थली आश्रम में पहुंची साध्वी उमा भारती

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – उत्तराखंड दौरे से लौटते समय उमा भारती ब्रह्मपुरी स्थित राम तपस्थली आश्रम में पहुंची। राम तपस्थली पहुंचने पर संत समाज की ओर से पुष्प वर्षा कर जल संसाधन मंत्री साध्वी उमा भारती का स्वागत किया गया। पंडित रवि शास्त्री द्वारा राम तपस्थली आश्रम में उमा भारती से पूजा अर्चना कराई गई। इस मौके पर उन्होंने अपने निजी प्रवास के दौरान सभी उत्तराखंड भारतवासियों को सुख शांति समृद्धि की कामना के लिए मां गंगा से आशीर्वाद मांगा।
उन्होंने ब्रह्मपुरी पहुंचकर मंदिर में पूजा अर्चना की उसके बाद वह हरिद्वार के लिए चली गई।
इस अवसर पर महंत महावीर दास, महंत सुरेश दास, आशीष कुकरेती, युवा मोर्चा के प्रदेश संयोजक अजय उनियाल , महंत चक्रपाणि दास, योगी दीपक दास प्रमोद दास , सुदर्शनाचार्या, राम चौबे , अभिषेक शर्मा, पंकज शर्मा आदि मौजूद थे।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News