ऋषिकेश- पुलिस ने 6.25 ग्राम स्मैक के साथ एक स्कूटी सवार गिरफ्तार किया
त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – पुलिस अधीक्षक देहात व क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश के नेर्तत्व में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ऋषिकेश के द्वारा आवश्यक दिशा निर्देशों के साथ थाना एवं चौकी क्षेत्र में टीम गठित की गई है। गठित टीम द्वारा सायंकालीन चैकिंग के दौरान गोल चक्कर निकट साइकिल स्टैंड आईडीपीएल ऋषिकेश पर एक मेस्ट्रो स्कूटी संख्या DL14-SL-1501 के चालक को रोककर चेक किया तो को उसके पास 6.25 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई। पूछताछ में अभियुक्त का नाम और पता अमन भट्ट पुत्र राजाराम भट्ट निवासी गली नंबर 05, मीरा नगर, आईडीपीएल ऋषिकेश के रूप में हुई है।
अभियुक्त के विरुद्ध एनडीपीएस अधिनियम की धारा में मुकदमा पंजीकृत किया गया। मेस्ट्रो स्कूटी को वाहन अधिनियम के अंतर्गत चीज किया गया है। जिसे न्यायालय पेश किया गया।
