ऋषिकेश- उत्तराखंड मे आज करोना के 54 नये मरीज मिले, 38 मरीज स्वस्थ हुए, 1 मरीज की मौत हुई
त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – उत्तराखंड में आज कोरोना पॉजिटिव के 54 मामले आए हैं। प्रदेश में कोरोना संक्रमण के कुल मामले अब 96773 हो गए हैं। जिसमें सक्रिय मामलो की संख्या 423 है, आज 38 लोग ठीक हो चुके है, रिकवर मामलों की संख्या 93268 है। अभी तक 1690 लोगों मृत्यु हो चुकी है।
8476 लोगों के सैंपल रिपोर्ट नेगेटिव पाए गए हैं। अभी तक कुल 2236757 सैंपल रिपोर्ट नेगेटिव आयी है। 6517 की रिपोर्ट आनी बाकी है।
उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के ठीक होने की दर 96.38 % हो गयी है। उत्तराखंड में कोई कन्टेनमेंट जोन नहीं है।आज उत्तराखंड में आज 01 कोरोना संक्रमित की मृत्यु सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी से हुई है।
