ऋषिकेश-उत्तराखंड भाजपा अध्यक्ष वंशीधर भगत का 27 फरवरी को ऋषिकेश आगमन पर होगा भव्य स्वागत :- दिनेश सती

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – वर्ष 2022 में होने वाले उत्तराखंड के विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत के 27 फरवरी को ऋषिकेश आगमन के चलते भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनके स्वागत की तैयारियां प्रारंभ कर दी है ।
​रविवार को रेलवे रोड स्थित भाजपा कार्यालय में मंडल अध्यक्ष दिनेश सती की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। इस मौके पर उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में प्रदेश अध्यक्ष के सामने अपनी उपस्थिति दर्ज कराए जाने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत 27 फरवरी को ऋषिकेश दौरा आगामी 2022 में होने वाले चुनाव की रणनीति को लेकर निर्धारित किया गया है । जिसमें भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता अपने-अपने बूथ पर की जा रही ,तैयारियों का लेखा जोखा प्रदेश अध्यक्ष के सम्मुख प्रस्तुत करेंगे । भारतीय जनता पार्टी वर्ष 2022 में होने वाले चुनाव के लिए पूरी तरह से तैयार है। पार्टी केंद्र तथा राज्य सरकार की विकास योजनाओं को लेकर जन जन तक संपर्क कर रही है ।बैठक में मंडल महामंत्री सुमित पंवार,पार्षद लता तिवाड़ी,राजेश दिवाकर, नामित पार्षद प्रदीप कोहली ,राजू नरसिम्हा , ऋषि कांत गुप्ता , ऋषि राजपूत , अनीता तिवारी , भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष उषा जोशी, महामंत्री सीमा रानी, सचिन अग्रवाल , जयंत किशोर शर्मा , अविनाश अग्रवाल, युवा मोर्चा के अध्यक्ष नितिन सक्सेना, सरिता करण वाल, अशोक अग्रवाल, रेखा चौबे , राजीव अग्रवाल, आदि मौजूद थे।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News