ऋषिकेश-पुलिस ने किरायेदारों का सत्यापन न करवाने पर 63 मकान मालिको का चालान कर,वसूला छः लाख, तीस हजार रुपये का जुर्माना
किरायेदारों का सत्यापन न करने पर 63 मकान मालिकों का चालान, छः लाख, तीस हजार रुपये का जुर्माना वसूला
त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – कोतवाली पुलिस की ओर से 20 फरवरी को श्यामपुर चौकी क्षेत्र के गुमानी वाला, मनसा देवी, गुलाटी प्लॉट, गुर्जर प्लॉट में किरायेदारों के सत्यापन की जांच के लिए अभियान चला गया। इस अभियान के लिए चार पुलिस टीम गठित की गई। इसमें एक उपनिरीक्षक, चार कांस्टेबल, दो महिला कॉन्स्टेबल व एक चीता मोबाइल नियुक्त की गई।

अभियान से पूर्व प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रितेश शाह के द्वारा समस्त टीमों को ब्रीफ कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। सत्यापन के दौरान कुल 277 सत्यापन किए गए।
सत्यापन ना कराने पर 63 मकान मालिकों का चालान किया गया।
इस दौरान छः लाख, तीस हजार रुपये का जुर्माना भी वसूला गया।

कोतवाल रितेश शाह ने बताया कि पूर्व में भी श्यामपुर क्षेत्र में सत्यापन संबंधी कार्रवाई की गई थी और भविष्य में भी सत्यापन की कार्रवाई जारी रहेगी।
