ऋषिकेश-मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने किया टिहरी झील महोत्सव का शुभारंभ

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – टिहरी झील महोत्सव विधिवत शुरू हो गया है।
मंगलवार को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने टिहरी महोत्सव का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने मेले में देव डोलियों की पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया। इसके बाद कोटी कालोनी में जाकर साहसिक खेलों की जानकारी ली। महोत्सव के दौरान सेना, आईटीबीपी और बीएसएफ के जवानों ने वाटर स्पोर्ट्स में करतब दिखाया। इस मौके पर कृषि मंत्री सुबोध उनियाल, उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत भी इस मौजूद रहे। इससे पहले मंत्री डा. धन सिंह रावत ने कोटी कालोनी में शुरू होने वाले टिहरी झील महोत्सव की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने कहा झील महोत्सव का उद्देश्य टिहरी को विश्व स्तरीय साहसिक पर्यटन बनाना है। मेले में एडवेंचर गतिविधियों के लिए आईटीबीपी और सेना के जवानों ने पूर्वाभ्यास किया। उन्होंने कहा कि मेला स्थल पर पहाड़ी शैली के घर देखने के लिए बाहरी क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। वहीं यूथ हॉस्टल एसोसिएशन नई दिल्ली के सहयोग से देश के विभिन्न राज्यों से 14 सदस्य पर्यटकों का दल सोमवार को मॉडल होमस्टे विलेज तिवाड़ गांव पहुंचा। यूथ होस्टल के सीनियर ट्रैकिंग ऑफिसर नवीन चंद्र तिवारी ने बताया कि पर्यटकों ने होटल के बजाए गांव के वातावरण में रहना पसंद किया। तिवाड़ गांव के नरेंद्र रावत ने बताया कि होमस्टे में रुकने के लिए पर्यटकों की काफी डिमांड आ रही है। इस मौके पर डीएम इवा आशीष श्रीवास्तव, ओबीसी आयोग के अध्यक्ष संजय नेगी, भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद रतूड़ी, डीसीबी के चेयरमैन सुभाष रमोला, गोविंद रावत आदि मौजूद थे।

%d bloggers like this:
Breaking News