ऋषिकेश- नगर पंचायत स्वर्गआश्रम जोक ने स्वच्छता अभियान चलाकर किया 10 कुंटल कूड़ा एकत्रित

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – नगर पंचायत स्वर्गाश्रम जोक के कार्यालय कर्मचारियों, सफाई कर्मचारियों और स्थानीय लोगों ने स्वच्छता अभियान चलाकर 10 कुंटल कूड़ा एकत्रित किया। एकत्रित कूड़े का मौके पर ही निस्तारण किया गया। रविवार को नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी मोहन प्रसाद गौड़ के नेतृत्व में सगन स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान कार्यालय कर्मचारियों सफाई कर्मचारियों और स्थानीय लोगों ने वार्ड एक बॉम्बे घाट व उसके आसपास के क्षेत्र में सफाई कर 10 कुंतल कूड़ा एकत्रित किया। एकत्रित कूड़े का सफाई कर्मचारियों ने मौके पर ही निस्तारण किया। इस मौके पर सभासद जितेंद्र धाकड़ ने कहा कि कुंभ मेले को ध्यान में रखते हुए क्षेत्र को स्वच्छ रखना हम सब का कर्तव्य है। जिससे तीर्थ नगरी की छवि का देश विदेश में अच्छा संदेश जाए। इस अवसर पर सभासद सरोज देवी, प्रेमचंद, मनमोहन सेमवाल, प्रशांत ज़ख्मोला, मोहन नागर आदि मौजूद थे।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News