ऋषिकेश- देहरादून मे प्रेस कर हिन्दू वाहिनी ने कहा वैलेंटाइन डे पर अश्लीलता फैलाने वाले प्रेमी जोडों की मौके पर ही कराएगी शादी

देहरादून। हिन्दू युवा वाहिनी 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे पर विरोध प्रदर्शन करेगी। प्यार के नाम पर भारतीय संस्कृति को धूमिल करने और फुहडता फैलाने का प्रयास करने वालेे असामाजिक तत्वों को चिन्हित कर उन्हें मुंह तोड़ जवाब देगी। सार्वजनिक स्थान पर एेसे हरकत करने वालों की मौके पर ही शादी करवाई जाएगी।
शुक्रवार को उत्तरांचल प्रेस क्लब में आयोजित प्रेसवार्ता में हिन्दू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताआें ने वैलेंटाइन डे का विरोध करने की हुंकार भरी। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष गोविद बाधवा ने कहा कि कई वर्षो से विदेशी ताकते 14 फरवरी के दिन वैलेंटाइन डे के नाम पर जो अश्लिीलता फैलाने का काम कररही है हिन्दू संगठन उनका विरोध करते आ रहे है। उन्होंने कहा कि प्यार के नाम पर गुमराह करके कुछ असामाजिक लोग भारतीय संस्कृति को धूमिल करने का प्रयास कर रहे है। सार्जनिक रूप से उनकी इज्जत से खिलवाड़ करने का प्रयास करते है, एेसे लोगों को चिन्हित कर उन्हें कानूनी दंड दिलावाने का प्रयास किया जाएगा।
प्रदेश उपाध्यक्ष ललित शर्मा ने कहा कि कुछ विदेशी ताकते देश में प्यार के नाम पर फु हडता फैलाने का प्रयास कर रही है, हिन्दू वाहिनी एेसे लोगों को मुंह तोड़ जवाब देगी। प्रदेश महासचिव जीतु रनावा ने कहा कि जो लोग भोली—भाली लडकियों को फंसाकर अश्लीलता फैलाते है, इन प्रेमी जोड़ों को पकडक़र उनके माता—पिता को मौके पर बुलाकर उनकी शादी करवा दी जाएगी। प्रेमी युगल जोडे की शाादी करवाने के लिए पंडित, जयमाला और सिन्दूर भी होगा। एेसे प्रेमी जोड़ों को 5१०० रूपये का सगुन हिन्दु युवा वाहिनी टीम की आेर से दिया जाएगा।
इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष मनीष मेहरवाल, प्रदेश मीडिया प्रभारी सूर्यप्रकाश भट्ट, महिला मोर्चा की प्रदेश महासचिव हिमानी बंसल, प्रदेश उपाध्यक्ष भाग्यश्री भट्ट, प्रदेश सचिव रेखा रावत, मंजू रौथाण, ज्योति राजपूत, मीनू दीदान, सविता शर्मा, प्रिया राठौर, प्रवीन तायल, नीटू चौधरी, पंकज गर्ग, गौरव आदि मौजूद रहे।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News