ऋषिकेश- एक मार्च से होगा ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैण में विधानसभा सत्र
त्रिवेणी न्यूज 24
देहरादून – उत्तराखंड विधानसभा का सत्र एक मार्च से दस मार्च तक ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में आयोजित किया जाएगा। सरकार ने इसको लेकर प्रस्तावित कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। इससे पहले ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में होने वाले विधानसभा बजट सत्र के मद्देनजर तिथियों पर मंथन चल रहा था। इसके बाद बीते गुरुवार को राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने विधानसभा सत्र की तिथि घोषित की। अब एक मार्च को सुबह 11 बजे से गैरसैंण के भराड़ीसैंण विधानसभा भवन में सत्र शुरू हो जाएगा। सत्र का प्रस्तावित कार्यक्रम – एक मार्च को राज्यपाल का अभिभाषण,दो मार्च को राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव का प्रस्तुतीकरण और चर्चा,तीन मार्च को धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा,चार मार्च को वित्तीय वर्ष के लिए आय-व्ययक का प्रस्तुतीकरण के साथ ही विधायी कार्य,पांच मार्च को आय-व्ययक पर सामान्य चर्चा, विधायी कार्य और असरकारी कार्य,छह मार्च और सात मार्च को राजकीय अवकाश,आठ मार्च को आय-व्ययक पर सामान्य चर्चा,विभागवार अनुदान मांगों का प्रस्तुतीकरण, चर्चा और मतदान,विधायी कार्य,नौ मार्च को विभागवार अनुदान मांगों का प्रस्तुतीकरण, चर्चा और मतदान, विधायी कार्य,दस मार्च को विभागवार अनुदान मांगों का प्रस्तुतीकरण, चर्चा और मतदान, विनियोग विधेयक का पुरस्थापना विचार और पारण,
विधायी कार्य।
