ऋषिकेश- कोतवाली पुलिस ने किया स्कूटी चोरी में तीन अभियुक्तो को गिरफ्तार

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – कोतवाली पुलिस ने स्कूटी चोर गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया हैं उनके कब्जे से चोरी की हुई स्कूटी को भी बरामद किया है। अनिल जयसवाल पुत्र विशंभर लाल निवासी गली नंबर 5 शांति नगर ऋषिकेश ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी कि उनके निवास के पास से स्कूटी चोरी हो गई है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज किया। कोतवाल रितेश शाह ने बताया कि मुखबिर तंत्र को सक्रिय करने के साथ ही घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए। साथ ही 20 से अधिक संदिग्धों से पूछताछ की गई। मुखबिर की सूचना पर मनसा देवी फाटक के समीप तीन युवकों को गिरफ्तार किया गया है। उनसे चोरी की स्कूटी भी बरामद हुई है। आरोपियों की पहचान अक्षय पाल पुत्र राकेश पाल निवासी सुभाष नगर बनखंडी ऋषिकेश, हिमांशु जाटव पुत्र जयप्रकाश जाटव निवासी 128 गली नंबर 5 शांति नगर बनखंडी ऋषिकेश और गौतम सिंह उर्फ टिंकू उर्फ देसी पुत्र विजय सिंह निवासी गली नंबर 5 शांति नगर ऋषिकेश के रूप में हुई है।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News