ऋषिकेश-उत्तराखंड मे आज करोना के 35 नये मरीज मिले,110 मरीज स्वस्थ होकर घर को लौटे, 1 मरीज की मौत हुई
त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – उत्तराखंड में आज कोरोना पॉजिटिव के 35 मामले आए हैं। प्रदेश में कोरोना संक्रमण के कुल मामले अब 96625 हो गए हैं। जिसमें सक्रिय मामलो की संख्या 707 है, आज 110 लोग ठीक हो चुके है, रिकवर मामलों की संख्या 92873 है। अभी तक 1674 लोगों मृत्यु हो चुकी है।
7093 लोगों के सैंपल रिपोर्ट नेगेटिव पाए गए हैं। अभी तक कुल 2113693 सैंपल रिपोर्ट नेगेटिव आयी है। 8620 की रिपोर्ट आनी बाकी है।
उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के ठीक होने की दर 96.12 प्रतिशत हो गयी है। उत्तराखंड में कोई कन्टेनमेंट जोन नहीं है।
आज उत्तराखंड में 01 कोरोना संक्रमित की मृत्यु हुई है। जो सिनर्जी अस्पताल देहरादून से है।
कोविड -19 से बचाव हेतु भारत सरकार के निर्देशानुसार सभी फ्रंट लाइन कोरोना वारियर्स का वैक्सीनेशन किया जा रहा है, जिसके तहत जनपद देहरादून में पुलिस लाइन देहरादून सहित अन्य स्थानों पर वैक्सीनेशन कैम्प लगाये गए है। बुधवार को पुलिस लाइन देहरादून में लगाये गए वैक्सीनेशन कैम्प में अशोक कुमार, पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड द्वारा वैक्सीन लगवाई गई। फ्रंट लाइन वारियर्स के वैक्सीनेशन हेतु लगाये गये उक्त कैंप 18 फरवरी तक आयोजित किये जायेंगे।
