ऋषिकेश- कैलाश गेट में जानकी झूला पर विक्रम पार्किंग में हो रही पर्यटकों से लूट खसोट – मंहत विनय सारस्वत
त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – जानकी झूला विक्रम पार्किंग में देश विदेश से आने वाले पर्यटकों, तीर्थयात्रियों से यहाँ के कुछ व्यापारियों द्वारा दुर्व्यवहार के साथ ही मूल्य से अधिक वसूली करने पर विक्रम महासंघ ने विरोध किया है। सोमवार को हरिद्वार रोड स्थित यूनियन कार्यालय मे महासंघ अध्यक्ष महंत विनय सारस्वत की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई । बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया की कुछ व्यापारियों द्वारा की जा रही लूट खसोट की शिकायत को लेकर एक प्रतिनिधिमंडल कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, नगर पालिका मुनिकिरेती अध्यक्ष रोशन रतूडी, के साथ ही जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर इनके विरुद्ध कानूनी कार्यवाही की मांग करेगा। बैठक मे रामझूला विक्रम युनियन अध्यक्ष सुनील शर्मा, लक्ष्मण झूला विक्रम युनियन अध्यक्ष त्रिलोक भंण्डारी, सचिव पंकज वर्मा, सचिव अरूण कुमार, उपाध्यक्ष अमित पाल,श्री निवास पाण्डे,सह सचिव ओम प्रकाश, अवध बिहारी,द्वारिका प्रसाद,उपाध्यक्ष विक्रम युनियन ॠषिकेश वीरेंद्र सिंह सजवाण, कोषाध्यक्ष हरि मोहन टीटू आदि मौजूद थे।
