ऋषिकेश- मॉडर्न इंस्टिट्यूट मे आयोजित क्विज प्रतियोगिता में 10 टीमों ने किया प्रतिभाग

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – मॉडर्न इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी ढालवाला ऋषिकेश के वाणिज्य और प्रबंधन अध्ययन विभाग द्वारा क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में दस टीमों ने प्रतिभाग किया गया। इस दौरान प्रत्येक टीम में तीन-तीन छात्र-छात्रों के ग्रुप बनाये गए। क्विज प्रतियोगिता के प्रश्न आर्थिक, राजनीतिक, बॉलीवुड, संगीत, साहित्य, संस्कृति और सामान्य ज्ञान से सम्बंधित थे। प्रतियोगिता में 6 राउंड का क्रम चलाया गया प्रत्येक राउंड में एक या दो टीम आउट होती गयी। इस प्रकार धर्मेश, स्नेहा, युक्ति ने प्रथम, द्वितीय सोनल, काजल, विनीत ने द्वितीय, तृतीय आदित्य बेलवाल, शुभम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर सभी विजेता टीमों को स्मृति चिन्ह देकर पुरस्कृत किया गया। प्रोग्राम को सफल बनाने में आयुषी, कनिका, ऋत्विक, और भूमिका का अहम योगदान रहा। इस अवसर पर संस्थान के चेयरमैन एचजी जुयाल ने विद्यार्थियों को इस प्रकार के आयोजन करने हेतु प्रेरित किया। इस अवसर पर विभाग के सभी फैकल्टी मेम्बर डॉ.एलएम जोशी, हर्षमणि कोठियाल, तनुज पंवार, डॉ.रीता, जसमीत कौर और काशिफा हसन आदि उपस्थित रहे।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News